onkar

मुर्शिदाबाद, 30 सितंबर । पुलिस द्वारा कथित रूप से उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किए जाने का आरोप लगाते हुए आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख तथा नाओदा के विधायक हुमायूं कबीर ने राज्य मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाया है। बुधवार सुबह हुमायूं कबीर पार्टी के कई कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों के साथ मानवाधिकार आयोग के कार्यालय पहुंचे और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

हुमायूं कबीर का आरोप है कि रेजीनगर में होने वाले उपचुनाव से पहले उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा परेशान किया जा रहा है। उन्होंने मुख्य रूप से बेलडांगा, नाओदा और शक्तिनगर थाने की पुलिस के खिलाफ मानवाधिकार आयोग में शिकायत की है।

आम जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उनके घरों में भी छापेमारी कर रही है और कार्यकर्ताओं को विभिन्न तरीके से परेशान किया जा रहा है। इस तरह की पुलिस कार्रवाई के खिलाफ केवल उनकी पार्टी ही नहीं, बल्कि मुर्शिदाबाद के आम लोग भी आवाज उठा रहे हैं।

इस मामले में पुलिस की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।