
कांकेर, 29 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार को सीमा सुरक्षा बल के एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रावघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सरगीपाल सीमा सुरक्षा बल कैम्प में तैनात जवान वाल्मीकि सिन्हा ड्यूटी में तैनात था। तड़के अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। रावघाट थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।


















