अल्‍यूमिनियम तार चोर गिरोह

बोकारो, 23 मई। बोकारो जिले के बालीडीह थाना पुलिस ने चोरी के एल्यूमिनियम तार की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर थाना मोड़ के पास चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक सफेद रंग की आल्टो कार को पीछा कर पकड़ा। कार से करीब 70 किलो कटिंग किया हुआ एल्यूमिनियम तार बरामद किया गया।और चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

इसकी जानकारी मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे लोग बोकारो स्टील प्लांट के आसपास से एल्यूमिनियम तार चोरी कर उसे बेचने का काम करते थे। मामले में प्रकाश कुमार उपाध्याय उर्फ घनु को गिरोह का मुख्य सरगना बताया गया है। इस गिरोह का नेटवर्क बोकारो से लेकर रामगढ़ तक है रोहित कुमार रामगढ़ का रहने वाला है जो चोरी का अल्युमिनियम खरीदने का काम करता है।

गिरफ्तार आरोपियों में सिन्टू  कुमार, प्रिंस कुमार और रोहित कुमार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 70 किलो एल्यूमिनियम तार और आल्टो कार जब्त की है। इस संबंध में बालीडीह थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।