19 मार्च को होगा भव्य आयोजन
रांची, 8 मार्च। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) रांची में आगामी सरहुल पूर्व संध्या महोत्सव को लेकर आदिवासी छात्र संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में हुई इस बैठक में 19 मार्च 2026 को सरहुल पूर्व संध्या महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, तैयारियों और विभिन्न पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी सरहुल पूर्व संध्या महोत्सव को भव्य और पारंपरिक स्वरूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में डीएसपीएमयू के सभी टीआरएल विभागों के सांस्कृतिक नृत्य समूहों के साथ-साथ विभिन्न आदिवासी छात्रावासों के सांस्कृतिक दल भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें पाहन राजा जगलाल पाहन द्वारा विधिवत पूजा संपन्न कराई जाएगी।
आयोजन समिति ने बताया कि सरहुल प्रकृति, परंपरा और आदिवासी संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। इसे मनाने का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और समाज में सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और समाज के अग्रणीजन अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
बैठक में आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय सदस्य प्रकाश भगत, डीएसपीएमयू के पूर्व सचिव मोनू लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपा कच्छप, सचिव अमित टोप्पो, उप कोषाध्यक्ष पायल बांडो, सक्रिय सदस्य स्वाति लोहरा, दिनेश उरांव, राहुल उरांव, अंशु टोप्पो, अजीत महतो, नवनीत उरांव, लक्ष्मी उरांव, अंजू उरांव, रोहित उरांव, अनुप मुंडा, रिचा मुंडा, निशित मुंडा, सीमा मुर्मू, अर्पण मुंडा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
