मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

रांची, 04 जनवरी । मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार  रविवार को देवघर पहुंचे। वे दो दिन झाारखंड के दौरे पर रहेंगे।

देवघर एयरपोर्ट पर  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार, डीआईजी संथाल परगना अंबर लकड़ा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा,  पुलिस अधीक्षक सौरभ, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार  ने  पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया ।

एयरपोर्ट के बाहर  पुलिस जवानों की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त  अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान  बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करेंगे और बीएलओ से मिलेंगे।