pm

नई दिल्ली, 12 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हुंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत-वियतनाम संबंधों और विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भागीदार देश के रूप में वियतनाम की भागीदारी का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने इसी साल मई महीने में वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और राष्ट्रपति टो लाम की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंधों को ‘उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिए जाने के बाद हुई प्रगति की समीक्षा की। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया तथा साझेदारी को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

भारत और वियतनाम के बीच लंबे समय से मित्रतापूर्ण संबंध रहे हैं, जो साझा सांस्कृतिक विरासत, आपसी विश्वास और समझ पर आधारित हैं। वियतनाम भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का महत्वपूर्ण स्तंभ और दक्षिण-पूर्व एशिया में भारत का प्रमुख साझेदार है।