brick

नई दिल्ली, 12 सितंबर । ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंच रहे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समेत कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं।

शिखर सम्मेलन के प्रतिनिधियों के लिए आयोजित रात्रिभोज में केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान विभिन्न देशों से दिल्ली पहुंचे राजनयिकों और प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्रियों की मुलाकात का कार्यक्रम है।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली में देश-विदेश के शीर्ष नेताओं और प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बीच यह कार्यक्रम भारत की कूटनीतिक और संघीय सहभागिता को भी प्रदर्शित करेगा। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री अलग-अलग देशों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे और भारत के राज्यों से जुड़े अनुभव तथा सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं।

————–