शव बरामद

हजारीबाग, 08 अप्रैल । जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो बुध बाजार में बुधवार को आए भीषण आंधी-तूफान से बाजार में अपनी आजीविका चलाने के लिए सब्जी बेच रही बकसपुरा निवासी सोहगी देवी पर बिजली का पोल  गिर गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को महिला रोज दिन की तरह बाजार में सब्जी बेचने गई थी। अचानक मौसम के बदलाव होने और तेज आंधी पानी आने के करण बिजली का पोल महिला के उपर गिर गया। इससे महिला की मौत मौके पर ही हो गई। इधर, ग्रामीणों ने बिजली विभाग को कोसते हुए कहा कि यदि बिजली का पोल सही तरीके से लगाया जाता तो शायद इस तरह की घटना नहीं होती।