onkkkk

पुंछ, 13 अक्टूबर । सेना और विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने मंगलवार को पुंछ जिले के सीमावर्ती सबजियान सेक्टर में एक आतंकवादी ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान सेना और पुंछ एसओजी की टीमों ने सबजियान सेक्टर के सुथरबन इलाके से एक एके-47 राइफल, एक एके-47 मैगज़ीन, छह ग्रेनेड, 30 राउंड गोला-बारूद और कुछ खाद्य सामग्री बरामद की।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।