aag

सिलीगुड़ी, 07 फरवरी । सिलीगुड़ी महकमा के नक्सलबाड़ी के मणिराम ग्राम पंचायत अंतर्गत ढाकना कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट के कारण शुक्रवार को भयावह आग लगने से एक परिवार का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया, जबकि पास के एक अन्य घर का आंशिक हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया।

शनिवार दोपहर को सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधिपति अरुण घोष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ

नक्सलबाड़ी पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष विराज सरकार और मणिराम ग्राम पंचायत के प्रधान गौतम घोष भी मौजूद थे।

इस दौरान सभाधिपति अरुण घोष ने महकमा परिषद के फंड से अधिक क्षतिग्रस्त परिवार को 35 हजार रुपये और कम क्षतिग्रस्त परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने पीड़ितों के साथ हर संभव मदद के लिए खड़े रहने का भरोसा दिलाया। क्षेत्र में बिजली और पानी की व्यवस्था जल्द बहाल करने की बात भी कही गई।

गौरतलब है कि कल दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची थी, लेकिन इलाका घनी आबादी वाला होने के कारण घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई थी। भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए स्थानीय लोगों और प्रशासन के साथ चर्चा कर समाधान निकालने का भी सभाधिपति ने आश्वासन दिया है। वहीं, ब्लॉक प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंधन के तहत राहत किट भी वितरित की गई।