onkar

कोलकाता, 07 फ़रवरी । ‘स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत’ अभियान को और मजबूती देते हुए पूर्व रेलवे के सियालदह डिवीजन ने एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ एंटी-लिटरिंग अभियान चलाया। इस विशेष अभियान के तहत पूरे सियालदह डिवीजन में कुल 506 मामलों का पता लगाया गया, जो पिछले पांच वर्षों में एक ही दिन में दर्ज किए गए मामलों और वसूली गई जुर्माना राशि का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

शनिवार को सियालदह डिवीजन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस अभियान के दौरान रेलवे उपनियमों के सख्त पालन के तहत यात्रियों पर कार्रवाई की गई और कुल 1.08 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान अपने व्यापक स्तर और सख्ती के कारण खासा प्रभावी रहा।

यात्रियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए डिवीजन की ओर से प्रभात फेरियां निकाली गईं और सभी प्रमुख स्टेशनों पर नियमित घोषणाएं की गईं।

सियालदह डिवीजन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन परिसर और ट्रेनों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें, क्योंकि स्वच्छ रेलवे हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।