पलामू, 25 मई । जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मामले के 15 नामजद आरोपित अभी भी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपितों को लेकर पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने सोमवार अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में पत्रकारों को जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 23 मई को रामपुर गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग घायल हुए थे। इस संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से 17 लोगों के खिलाफ नामजद, जबकि 25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
मामला दर्ज होते ही एसआईटी का गठन कर तेजी से अनुसंधान किया गया और 17 नामजद में से दो आरोपितों गोलू सिंह उर्फ नितेश कुमार सिंह (28) और ब्रह्मदेव सिंह (80) के रूप में हुई है। दोनों रामपुर के ही रहने वाले हैं। इस कांड में फरार 15 नामजद आरोपितों सहित अज्ञात के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
