kahd

कोलकाता, 27 जुलाई । दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के अंतर्गत बालेश्वर स्टेशन पर नारायणगढ़–भद्रक तीसरी रेल लाइन परियोजना से जुड़े यार्ड पुनर्निर्माण कार्य के कारण अनेक ट्रेनों का परिचालन निर्धारित अवधि में विनियमित किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए अग्रिम सूचना जारी करते हुए बताया है कि इस दौरान कई मेमू तथा एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा, कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा तथा कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ किया जाएगा।

सोमवार दोपहर रेलवे के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार –

68049/68050 खड़गपुर–भद्रक–खड़गपुर मेमू,

68051/68052 बालेश्वर–भद्रक–बालेश्वर मेमू,

68407/68408 बालेश्वर–भुवनेश्वर–बालेश्वर मेमू,

68187/68188, 68185/68186 तथा 68189/68190 बालेश्वर–गोपीनाथपुर नीलगिरि–बालेश्वर मेमू 29 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक रद्द रहेंगी।

68021/68022 खड़गपुर–बालेश्वर–खड़गपुर मेमू 29 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक रद्द रहेगी।

इसी प्रकार 12704 सिकंदराबाद–हावड़ा फलकनुमा एक्सप्रेस 28 जुलाई से आठ अगस्त तक तथा 12703 हावड़ा–सिकंदराबाद फलकनुमा एक्सप्रेस 29 जुलाई से नौ अगस्त तक रद्द रहेगी।

12821/12822 हावड़ा–पुरी–हावड़ा एक्सप्रेस 29 जुलाई से नौ अगस्त तक रद्द रहेगी।

22851 संतरागाछी–मंगलुरु सेंट्रल एक्सप्रेस 30 जुलाई,

22852 मंगलुरु सेंट्रल–संतरागाछी एक्सप्रेस एक अगस्त,

18045 शालीमार–चारलापल्ली ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस चार अगस्त,

18046 चारलापल्ली–शालीमार ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस छह अगस्त,

22604 विल्लुपुरम–खड़गपुर एक्सप्रेस चार अगस्त,

22603 खड़गपुर–विल्लुपुरम एक्सप्रेस छह अगस्त,

12073/12074 हावड़ा–भुवनेश्वर–हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस पांच अगस्त,

22849 शालीमार–सिकंदराबाद एक्सप्रेस पांच अगस्त,

22850 सिकंदराबाद–शालीमार एक्सप्रेस सात अगस्त तथा

22504/22503 डिब्रूगढ़–कन्याकुमारी–डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस चार एवं सात अगस्त 2026 को रद्द रहेगी।

रेलवे ने बताया कि 12876 आनंद विहार–पुरी नीलाचल एक्सप्रेस,

22824 नई दिल्ली–भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस,

22811 भुवनेश्वर–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस,

22823 भुवनेश्वर–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस तथा

12816 आनंद विहार–पुरी नंदनकानन एक्सप्रेस का परिचालन अधिसूचना में उल्लिखित वैकल्पिक मार्गों से निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त 68180 बारिपदा–बालेश्वर मेमू 28 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक रूपसा में आंशिक समापन करेगी तथा रूपसा–बालेश्वर खंड रद्द रहेगा।

वहीं, 68181 बालेश्वर–बारिपदा मेमू 29 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक रूपसा से आंशिक प्रारंभ करेगी और बालेश्वर–रूपसा खंड रद्द रहेगा।