बोकारो, 8 जुलाई। बोकारो जिले पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के पुरुलिया धनबाद नेशनल हाईवे बेड़ानी मोड़ के पास मंगलवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। दो युवक भोंडरो और एक विस्थापित चौक के रहने वाले है। तीनों युवक शादी समारोह से लौट रहे थे, इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुमित गोराई विस्थापित चौक का जबकि आर्यन महतो और अमर महतो भोंडरो के रहने वाले हैं तीनों की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है।
घटना के बाद दोनों ही गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस तरह की घटना को रोकने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
तीनों युवकों का पोस्टमार्टम चास के अनुमंडल अस्पताल में किया गया है।
