बाइसन के हमले में तीन महिलायें घायल

कूचबिहार, 20 अप्रैल । मतदान खत्म होने के ठीक बाद शनिवार को माथाभांगा एक नंबर ब्लॉक पचागढ़ ग्राम पंचायत के बोडकाउर डेरा इलाके में बाइसन के हमले में तीन महिलायें घायल हो गईं। घटना के बाद घायल महिलाओं को आनन-फानन में माथाभांगा महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद से इलाके के लोग आतंकित है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बोडकाउर डेरा इलाके में अचानक एक बाइसन घुस आया। उसने एक के बाद एक तीन महिलाओं पर हमला कर दिया।

खबर मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग के अधिकारी बाइसन को अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश कर रहे हैं।