agyar

ओल्ड मालदा, 05 मार्च। बाचामारीहलदार पाड़ा चरक मैदान के पास महानंदा नदी से गुरुवार नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार सुबह इलाके के कुछ लोग रोज की तरह महानंदा नदी के किनारे काम करने गए थे। उसी दौरान उन्होंने नदी के पानी में एक शव को देखा। खबर फैलते ही इलाके में फैल गई और नदी किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मालदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला।

प्राथमिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि मृत व्यक्ति की उम्र करीब 55 वर्ष के आसपास है। हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय पार्षद श्याम मंडल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति इलाके का निवासी नहीं है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है। मालदा थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।