abdul

जम्मू-कश्मीर से शिफ्ट होने के बाद हुई घटना

फरीदाबाद, 09 फरवरी । फरीदाबाद की

जेल में रविवार देर रात कैदियों के बीच हुई मारपीट के दौरान आतंकी अब्दुल रहमान की

हत्या कर दी गई। मृतक आतंकी को कुछ समय पहले ही जम्मू-कश्मीर से फरीदाबाद जेल में

शिफ्ट किया गया था। हत्या का आरोप इसी जेल में बंद अरूण चौधरी नामक कैदी पर लगा

है।घटना के बाद सभी कैदियों को बैरकों में बंद कर दिया गया है। आतंकी अब्दुल रहमान

की हत्या की खबर जेल प्रबंधन को सोमवार की सुबह गिनती के दौरान मिली। पुलिस ने शव

को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

फरीदाबाद पुलिस से

मिली जानकारी के अनुसार, आंतकी अब्दुल रहमान को गुजरात एटीएस की मदद

से आईबी ने 2 मार्च 2025 को दो हैंड ग्रेनेड

के साथ पाली गांव के पास पकड़ा था। उसने अयोध्या को दहलाने की साजिश रची थी। अब्दुल रहमान अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (एक्यूआईएस) के कुख्यात आतंकी

अबू सूफियान के संपर्क में था।

अब्दुल

रहमान यूपी के मिल्कीपुर का रहने वाला था। उसके पास कुछ विडियो भी मिले थे, जिनमें राम मंदिर से जुड़ी कुछ डिटेल

थी। जांच पता चला था कि करीब डेढ़ साल से अब्दुल रहमान सोशल मीडिया अकाउंट पर

भड़काऊ वीडियो अपलोड करता था। पुलिस प्रशासन अभी इस मामले में कुछ नहीं बोल रहा है। पुलिस तथा जेल विभाग के आला अधिकारियों ने जेल में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।