कोटा / बीकानेर 17 मई। राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ के वर्ष 2026-2030 कार्यकाल हेतु चुनाव रविवार को सौहार्दपूर्ण माहौल में लोकतांत्रिक तरीके से एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुए।
एडवोकेट रामगोपाल शर्मा की देखरेख में आयोजित चुनाव में जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से ऑब्जर्वर ओ. पी. रणौत, राजस्थान राज्य ओलंपिक संघ की ओर से सी. पी. जोशी तथा राजस्थान राज्य खेल परिषद की ओर से वाई. बी. सिंह उपस्थित रहे।
चुनाव में चैन सिंह राठौड़ अध्यक्ष, विक्रम सिंह भाटी, हिम्मत सिंह चौहान, अनुराग आर्या एवं कैलाश चन्द्र मुंद्रा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
परमेश्वर प्रजापत मानद सचिव तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं वरिष्ठ खेल प्रशासक सीए सुदीश कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। हितेश मुद्गल, अरविंद पराशर, हरपाल सिंह, राधा किशन बैरवा एवं डॉ. भारत सिंह संयुक्त सचिव पद निर्वाचित घोषित किए गए।
डॉ. शक्ति सिंह रावलोत, प्रदीप सिंह, भंवर लाल गौरी, हरि सिंह राठौड़, जितेंद्र सिंह चौहान एवं श्रीमती डिम्पल सोलंकी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए।
सीए शर्मा वर्तमान में बीकानेर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं जिला जिम्नास्टिक्स संघ, बीकानेर के अध्यक्ष हैं तथा लंबे समय से खेल एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने राजस्थान में जिम्नास्टिक्स खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर खेल गतिविधियों को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों एवं प्रतिनिधियों ने संगठन की एकता, खेल भावना एवं सकारात्मक सहयोग के साथ कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।
