sp

पलामू, 17 नवंबर ।पलामू जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में सोमवार को क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने की। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी), थाना प्रभारी तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ करने एवं सुरक्षा मानकों को उन्नत करने से संबंधित आठ प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा और निर्देश दिए गए।

बैठक में एसपी ने वारंट-कुर्की का निष्पादन, माह में घटित महत्वपूर्ण अपराधों की समीक्षा, सघन वाहन जांच अभियान, अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं पोस्को अधिनियम से जुड़े मामले, साइबर अपराध पर नियंत्रण एवं पासपोर्ट सत्यापन एवं अन्य प्रशासनिक अपडेट के अलावा नियमित जनसंपर्क, पुलिस की दृश्यता बढ़ाने, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई, आम जनता का भरोसा मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश पुलिसकर्मियों को दिया।