Skip to content
onkarsamachar-logo

OnkarSamachar

Onkar News

Connect with Us

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Categories

  •  extortion
  • Accident
  • Accidents
  • Agriculture
  • ahmedabad
  • Air force
  • Alipurdwar
  • America
  • Army
  • Article
  • arunachal pradesh
  • asansol
  • assam
  • Bangladesh
  • bankura
  • Bashirhaat
  • Bihar
  • Bikaner
  • birbhoom
  • Bokaro
  • BSF
  • Budget
  • Business
  • by election
  • chandigarh
  • Chatara
  • Chattisgarh
  • china
  • Crime
  • cyber crime
  • Darjiling
  • Defence
  • Deoghar
  • Dhanbaad
  • Dharma-Karma
  • Dumka
  • eastern Singhbhoom
  • Education
  • Election
  • Entertainment
  • Environment
  • Fire broke out
  • fraud
  • gadhva
  • Ganga mission
  • Girdeeh
  • Godda
  • Gujarat
  • gumla
  • Hajaribaag
  • Haryana
  • Health
  • Himachal Pradesh
  • howrah
  • Hugali
  • Illegal mining
  • International
  • Jaipur
  • Jalpai Guri
  • jammu and Kashmir
  • Jamshedpur
  • Jamtara
  • Jharkhand
  • Jodhpur
  • Karnatak
  • kerala
  • Khadgapur
  • Khunti
  • kodarma
  • Kolkata
  • kooch behar
  • koochbehar
  • Latehar
  • Lohardagga
  • loksabha Election
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Maldah
  • Manipur
  • Mizoram
  • Mumbai
  • murder
  • Murshidabad
  • Nadiya
  • National
  • national
  • Nepal
  • New Delhi
  • odisha
  • Pakistan
  • Pakud
  • Palamu
  • Politics
  • punjab
  • Railway
  • Rajasthan
  • Ramgarh
  • Ranchi
  • Ranchi
  • Rape
  • Robbery
  • Russia
  • sahibganj
  • saraikela
  • Scam
  • Sikkim
  • Siliguri
  • Smuggling
  • Sondeshkhali
  • South 24 Pargana
  • Sports
  • Suicide
  • Tamil Nadu
  • Telangana
  • Terrorism
  • Terrorism
  • Theft
  • tripura
  • Udaipur
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Varanasi
  • war
  • weather
  • West Bengal
  • western singhBhoom
Primary Menu
  • Home
  • National
  • International
  • Politics
  • Sports
  • Others
    • Crime
    • Agriculture
    • Health
    • Entertainment
    • Dharma-Karma
    • Terrorism
    • Accidents
    • E-Paper
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Contact Us
  • Rajasthan
  • West Bengal
  • Himachal Pradesh
  • Bihar
  • Chattisgarh
  • Haryana
  • Madhya Pradesh
  • Manipur
  • New Delhi
  • Sikkim
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Bikaner
  • Jaipur
  • Jodhpur
  • Udaipur
  • Kolkata
  • Jalpai Guri
  • Siliguri
  • Home
  • Uncategorized
  • शतरंज स्टार, वैज्ञानिक, मशरूम लेडी सहित छह महिलाओं ने संभाला प्रधानमंत्री मोदी का एक्स अकाउंट
  • Uncategorized

शतरंज स्टार, वैज्ञानिक, मशरूम लेडी सहित छह महिलाओं ने संभाला प्रधानमंत्री मोदी का एक्स अकाउंट

Onkar News March 8, 2025 1 minute read
shatranj

प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के निर्माण में असाधारण महिलाओं के योगदान की सराहना की

नई दिल्ली, 8 मार्च । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति करने वाली छह महिलाओं को सौंपकर देशभर में महिलाओं के योगदान का जश्न मनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। आज प्रधानमंत्री मोदी का एक्स अकाउंट संभालने वालों में शतरंज स्टार, वैज्ञानिक और मशरूम लेडी सहित छह महिलाएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने आज उनका सोशल मीडिया अकाउंट्स संभालने वाली छह प्रेरक महिलाओं का जिक्र कर विकसित भारत के निर्माण में उनके योगदान की सराहना की। प्रधानमंत्री की इस पहल के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छह महिलाओं को प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने प्रेरक विचार और यात्रा को देश-दुनिया के साथ साझा करने का अवसर मिला।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, “सुबह से ही आप सभी ने असाधारण महिलाओं द्वारा अपने सफ़र को साझा करने और अन्य महिलाओं को प्रेरित करने वाले प्रेरक पोस्ट देखे हैं। ये महिलाएं भारत के अलग-अलग हिस्सों से हैं और उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल की है, लेकिन एक अंतर्निहित विषय है- भारत की नारी शक्ति का कौशल। उनका दृढ़ संकल्प और सफलता हमें महिलाओं की असीम क्षमता की याद दिलाती है। आज और हर दिन, हम एक विकसित भारत को आकार देने में उनके योगदान का जश्न मनाते हैं।”

इस अनूठी पहल की घोषणा सबसे पहले प्रधानमंत्री ने 23 फरवरी को अपने मन की बात कार्यक्रम के दौरान की थी, जिससे छह सफल महिलाओं को मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से अपनी कहानियां साझा करने का अवसर मिला। इनमें तमिलनाडु के चेन्नई में 2001 में जन्मी वैशाली भी हैं। वह शतरंज की ग्रैंडमास्टर खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2023 में फिडे ग्रैंड स्विस जीतकर महिला विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। वे ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद की बड़ी बहन हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के एक्स हैंडल के माध्यम से पोस्ट किया, “महिलाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने से लेकर उन्हें प्रशिक्षण देने और उन्हें पर्याप्त खेल अनुभव देने तक, भारत जो प्रगति कर रहा है वह असाधारण है।”

ओडिशा की एलिना मिश्रा और मध्य प्रदेश की शिल्पी सोनी ने संयुक्त रूप से भारत की शोध और प्रौद्योगिकी में प्रगति में योगदान देने वाले प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों के रूप में अपने अनुभव साझा किए। एलिना मिश्रा मुंबई में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) में परमाणु वैज्ञानिक के रूप में काम करती हैं, जबकि शिल्पी सोनी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में एक प्रमुख अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं।

बिहार की अनीता देवी ने भी अपनी प्रेरक यात्रा साझा की। उन्हें बिहार की मशरूम लेडी के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने 2016 में माधोपुर फार्मर्स प्रोड्यूसर्स कंपनी की स्थापना की। उन्होंने सैकड़ों महिलाओं को रोजगार के अवसर देकर आत्मनिर्भर बनाया है। इसके अलावा उनकी कंपनी किसानों को खाद, बीज और कीटनाशक जैसी जरूरी चीजों को भी सस्ती दरों पर उपलब्ध कराती है।

राजस्थान की अजयता शाह ने 2011 में फ्रंटियर मार्केट्स की स्थापना की। इसके माध्यम से उन्होंने 35,000 से अधिक डिजिटल रूप से कुशल महिला उद्यमियों को सक्षम बनाकर ग्रामीण उद्यमिता को बदल दिया है। उनकी पहल ने आत्मनिर्भर महिला उद्यमियों का एक नेटवर्क बनाया है जो ग्रामीण भारत में आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं का वितरण करते हैं, जिससे स्थानीय बाजारों और आर्थिक विकास के बीच की खाई को पाटा जा रहा है।

सार्वभौमिक सुलभता की पक्षधर दिल्ली की डॉ. अंजली अग्रवाल ने भी अपनी यात्रा साझा की। सामर्थ्यम सेंटर फॉर यूनिवर्सल एक्सेसिबिलिटी की संस्थापक के रूप में उन्होंने समावेशी गतिशीलता और बाधा-मुक्त बुनियादी ढांचे की दिशा में काम करते हुए तीन दशक से अधिक समय बिताया है। देश में स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों को दिव्यांगों के लिए अधिक सुलभ बनाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है।

Tags: Chess star mushroom lady Prime Minister Modi scientist six women took over. x account एक्स अकाउंट छह महिलाओं प्रधानमंत्री मोदी मशरूम लेडी वैज्ञानिक शतरंज स्टार संभाला

Post navigation

Previous Previous post:

रेलवे करेगा एक लाख भर्ती, बीकानेर से चलेगी वंदे भारत : रवनीत सिंह बिट्टू

रेलवे करेगा एक लाख भर्ती, बीकानेर से चलेगी वंदे भारत : रवनीत सिंह बिट्टू
Next Next post:

मणिपुर में फ्री मूवमेंट का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाबलों से झड़प

manipur

Related News

s
  • Uncategorized

गुजरात : भरूच की दवा रसायन कंपनी में विस्फोट, 5 श्रमिकों की मौत और 6 घायल

October 17, 2026 0
टाटा स्टील
  • Uncategorized

टाटा स्टील कर्मचारियों को 315 करोड़ रुपये का मिलेगा बोनस

September 3, 2026 0

Categories

Amit Shah arrested Bangladesh Bengal BJP Chief Minister Congress country death Delhi Government India Jharkhand Kolkata Nepal Pakistan police President Prime Minister Prime Minister Modi West Bengal अमित शाह अमेरिका आरोप ईडी कांग्रेस कोलकाता गिरफ्तार झारखंड दिल्‍ली देश नेपाल पश्चिम बंगाल पाकिस्तान पुलिस प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री मोदी बंगाल बांग्लादेश भाजपा भारत ममता बनर्जी मुख्यमंत्री मौत राष्ट्रपति

Latest Posts

ram leela 181026-g
1 minute read
  • Dharma-Karma
  • Rajasthan
  • Udaipur

अधर्म के निशांत पर धर्म के दिव्य सूर्योदय से आलोकित हुआ रामलीला प्रांगण

Onkar News October 18, 2026 0
अहंकारी रावण के अंत और प्रभु श्रीराम के भव्य राज्याभिषेक के साथ 10 दिवसीय...
Read More
धुर्वा डैम में डूबने से युवती की मौत, हादसा या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस
  • Jharkhand
  • National
  • Ranchi

धुर्वा डैम में डूबने से युवती की मौत, हादसा या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

October 18, 2026 0
पूर्व विधायक की पहल पर दुरुस्त हुई नयाग्राम की जर्जर सड़क, ग्रामीणों को राहत
  • Jharkhand
  • National
  • Ranchi

पूर्व विधायक की पहल पर दुरुस्त हुई नयाग्राम की जर्जर सड़क, ग्रामीणों को राहत

October 18, 2026 0
झारखंड में अगले चार-पांच दिनों में गिरेगा न्यूनतम तापमान, रात में बढ़ेगी ठंड
  • Jharkhand
  • National
  • Ranchi

झारखंड में अगले चार-पांच दिनों में गिरेगा न्यूनतम तापमान, रात में बढ़ेगी ठंड

October 18, 2026 0

You may have missed

ram leela 181026-g
  • Dharma-Karma
  • Rajasthan
  • Udaipur

अधर्म के निशांत पर धर्म के दिव्य सूर्योदय से आलोकित हुआ रामलीला प्रांगण

October 18, 2026 0
धुर्वा डैम में डूबने से युवती की मौत, हादसा या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस
  • Jharkhand
  • National
  • Ranchi

धुर्वा डैम में डूबने से युवती की मौत, हादसा या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

October 18, 2026 0
पूर्व विधायक की पहल पर दुरुस्त हुई नयाग्राम की जर्जर सड़क, ग्रामीणों को राहत
  • Jharkhand
  • National
  • Ranchi

पूर्व विधायक की पहल पर दुरुस्त हुई नयाग्राम की जर्जर सड़क, ग्रामीणों को राहत

October 18, 2026 0
झारखंड में अगले चार-पांच दिनों में गिरेगा न्यूनतम तापमान, रात में बढ़ेगी ठंड
  • Jharkhand
  • National
  • Ranchi

झारखंड में अगले चार-पांच दिनों में गिरेगा न्यूनतम तापमान, रात में बढ़ेगी ठंड

October 18, 2026 0
आलोक कुमार
  • Jharkhand
  • National
  • Ranchi

सिमडेगा के रामरेखा धाम को श्रीराम-गमन मार्ग से जोड़ने की हो पहल : आलोक कुमार

October 18, 2026 0
jharkhand
  • Jharkhand
  • National
  • Ranchi

राज्यपाल संतोष गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

October 18, 2026 0
onkarsamachar-logo
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Fact Check Policy
  • Editorial Policy
  • DMCA & Copyright Policy
  • Cookie Policy
  • Contact Us

Latest News

  • अधर्म के निशांत पर धर्म के दिव्य सूर्योदय से आलोकित हुआ रामलीला प्रांगण October 18, 2026
  • धुर्वा डैम में डूबने से युवती की मौत, हादसा या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस October 18, 2026
  • पूर्व विधायक की पहल पर दुरुस्त हुई नयाग्राम की जर्जर सड़क, ग्रामीणों को राहत October 18, 2026
  • झारखंड में अगले चार-पांच दिनों में गिरेगा न्यूनतम तापमान, रात में बढ़ेगी ठंड October 18, 2026

Contact Us

  • Onkar entertainment Pvt ltd, Onkar Market, 161 Rabindra Sarani, Kolkata - 700007
  • 8981887007
  • rajivharsh@gmail.com onkarsamacharjharkhand@gmail.com
Copyright © All rights reserved. | ChromeNews by AF themes.