कोलकाता, 22 नवम्बर । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में शनिवार सुबह एक कार दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार विश्व बांग्ला गेट की दिशा से आकांक्षा मोड़ की ओर जा रही थी तभी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई। बस स्टॉप पर इंतजार कर रहे कुछ लोगों सहित एक बाइक सवार इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। इस घटना में एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए।
लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना में कार चालक भी घायल हुआ, जिसे बाद में पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलते ही माैके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि कार में चालक अकेला था। यह जांच की जा रही है कि क्या तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, या फिर वाहन में किसी तरह की यांत्रिक खराबी थी। ——————
