sili

सिलीगुड़ी, 24 जनवरी। 77 वें गणतंत्र दिवस को लेकर सिलीगुड़ी में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। शनिवार को सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के मैदान में भव्य परेड की रिहर्सल आयोजित की गई, जहां अनुशासन, तालमेल और देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह से पहले यह अभ्यास किया गया। रिहर्सल में कुल 18 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की एक टुकड़ी, 14 स्कूलों के छात्र-छात्राओं की टुकड़ियां और सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट की तीन विशेष टुकड़ियां शामिल थीं।

इस दौरान मैदान में मौजूद रहकर परेड अभ्यास का नेतृत्व एसीपी ने किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आगामी 26 जनवरी को होने वाले मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में रिजर्व इंस्पेक्टर तेनजिंग लामा परेड कमांडर की भूमिका निभाएंगे। कुल मिलाकर, राष्ट्रीय पर्व को भव्य और यादगार बनाने के लिए सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट की तैयारियां अब पूरी तरह अंतिम दौर में है।