रांची, 09 जून । झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैजनाथ राम और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के नामांकन पत्र वैध पाए गएक्षजबकि भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र पर आपत्ति दर्ज की गई है।
निर्वाचन अधिकारियों द्वारा आपत्ति से संबंधित बिंदुओं की जांच की जा रही है। इस संबंध में अंतिम निर्णय निर्वाचन प्रक्रिया के निर्धारित प्रावधानों के तहत लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच की तिथि 9 जून निर्धारित थी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 11 जून निर्धारित है, जबकि मतदान 18 जून को होगा। उसी दिन मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी।
राज्यसभा की इन दो सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया के बीच सभी राजनीतिक दलों की नजर अब नामांकन प्रक्रिया के अंतिम निपटारे और आगामी मतदान पर टिकी हुई है।
