धनबाद , 2 जुलाई । झारखण्ड में पहली बार दागियों की परेड… पुलिस लाइन में लगी अपराधियों की हाजिरी, दो टूक संदेश—’अपराध छोड़ो, नहीं तो जेल ही अगला ठिकाना’
दागियों के हौसले तोड़ने और कानून का भय मन में बैठाने के लिए धनबाद पुलिस ने गुरुवार को ऐसा कदम उठाया, जिसने पूरे राज्य का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पुलिस लाइन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के चिन्हित दागी अपराधियों की परेड कराई गई। एक-एक दागी की हाजिरी लगी, पहचान का सत्यापन हुआ और पुलिस अधिकारियों ने आंखों में आंखें डालकर साफ शब्दों में चेतावनी दी—”यह सुधरने का अवसर है, अपराध नहीं छोड़ा तो अगली मुलाकात जेल में होगी।”
