रामगढ़, 06 अगस्त । जिले के रांची-पटना मुख्यमार्ग पर चुटूपालू घाटी में एक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रांची से रामगढ़ की ओर आ रहे ट्रक का घाटी में ब्रेक फेल हो गया और खाई में जा गिरा।
घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक और खलासी को निकालकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने खलासी 22 वर्षीय आकाश श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया, जबकि, गंभीर रूप से घायल चालक 33 वर्षीय जोनू को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।
