ओंकार

कोलकाता। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर समर्पण ट्रस्ट, कोलकाता की ओर से 8 जून  को सुबह 10:30 बजे राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

“हिंदी पत्रकारिता : शब्दों का सफर – द्विशताब्दी तक” विषयक यह संगोष्ठी कोलकाता के रोटरी सदन में आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि होंगे। संगोष्ठी में हिंदी पत्रकारिता की दो शताब्दियों की यात्रा, उसके योगदान, चुनौतियों तथा भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

संगोष्ठी में प्रख्यात विद्वान राममोहन पाठक तथा सोमा बंद्योपाध्याय विशेष मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

समर्पण ट्रस्ट के सभापति दिनेश बजाज ने बताया कि हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा और उसके सामाजिक योगदान को रेखांकित करने के उद्देश्य से इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में पत्रकारिता, साहित्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता रहेगी।

समारोह के आयोजन में अध्यक्ष शंकरलाल अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल (पूर्वी) एवं अभिषेक शरद, महासचिव प्रदीप ढेडिया, संयुक्त सचिव पंकज भालोटिया व गणेश अग्रवाल सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।