नगांव (असम), 09 अक्टूबर (हि.स.)। नगांव लोकसभा उपचुनाव की मतगणना आज सुबह आरंभ हुई। शुरुआती रूझानों में भाजपा की बढ़त देखी जा रही है।
चुनाव आयोग की आधिकारिक सूचना के अनुसार भाजपा उम्मीदवार देवाशीष शर्मा को 4761 मत मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार शिबामोनी बोरा को 1385 वोट मिले हैं। जबकि, तीसरे नंबर पर एआईयूडीएफ के उम्मीदवार मौलाना बदरुद्दीन अजमल हैं, जिन्हें 981 मत मिले हैं। वहीं नोटा पर 127 मत दर्ज हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि 06 अक्टूबर को नगांव लोकसभा उप चुनाव के लिए मतदान हुआ था। भाजपा, कांग्रेस, एआईयूडीएफ समेत कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
