nabali

उत्तर 24 परगना, 26 दिसंबर । भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गुरुवार को नाबालिग की शादी को रोक दिया। घटना स्वरूपनगर थाना क्षेत्र के उत्तर भादुरिया गांव की है।

जानकारी के अनुसार, गुप्त स्रोतों से बीएसएफ अधिकारियों को पता चला कि स्थानीय गांव में दो नाबालक बच्चों की शादी होने वाली है। लड़के की उम्र 18 वर्ष और लड़की की उम्र 15 वर्ष थी। शादी की तैयारियां लड़के के मामा के घर में की गई थीं।

सूचना मिलते ही बीएसएफ की 102 नंबर बटालियन के जवानों ने स्वरूपनगर थाने के पुलिस अधिकारी अरिंदम हलदर को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। बीएसएफ की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के हेड कॉन्स्टेबल दिलीप सोवाइन की देखरेख में कार्रवाई करते हुए, नाबालिग लड़के और लड़की की शादी को रोक दिया गया।

पुलिस और बीएसएफ की इस त्वरित और संयुक्त कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहा है।