सिलीगुड़ी, 27 जनवरी । बर्धमान रोड फ्लाईओवर और निवेदिता रोड के कार्यों को लेकर मंगलवार को सिलीगुड़ी नगर निगम में मेयर गौतम देव ने विभागीय अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में दोनों परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
मेयर गौतम देव ने बताया कि फ्लाईओवर का उद्घाटन 15 जनवरी को प्रस्तावित था, लेकिन रेलवे से जुड़े कार्यों में अपेक्षित तेजी न होने के कारण इसमें थोड़ी देरी हो रही है। हालांकि, पीडब्ल्यूडी द्वारा फ्लाईओवर का रंग-रोगन का काम पूरा कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में बाकी कार्य पूरे कर फ्लाईओवर के नीचे के हिस्से की सफाई कर पार्किंग की व्यवस्था शुरू की जाएगी। साथ ही वहां एक पार्क का निर्माण कार्य भी शुरू होगा। वहीं, मेयर ने यह भी जानकारी दी कि निवेदिता रोड के कार्य को भी जल्द ही शुरू किया जाएगा, ताकि लोगों को यातायात में सुविधा मिल सके।
