मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी 2

ओंकार समाचार

कोलकाता, 15 अगस्त। 80वां स्वतंत्रता दिवस मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी, कोलकाता के सभागार में शनिवार को देशभक्ति और उत्साह के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर सोसायटी के प्रधान सचिव प्रहलाद राय गोयनका, अध्यक्ष गोविंद राम अग्रवाल और उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सोसायटी के बाल विकास केंद्र के बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने समारोह में देशभक्ति और संवेदना का विशेष वातावरण बना दिया। उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

समारोह में सोसायटी के संयुक्त अर्थ मंत्री अशोक पुरोहित, विभागीय मंत्री दीपा अग्रवाल, सुधा जैन, सरोज भट्टर, राजकुमार अग्रवाल, अरुण डेलिया, नाथूराम गुप्ता सहित चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में बच्चों की भागीदारी ने समारोह को विशेष बना दिया और समाजसेवा के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश भी दिया।