______005

पूर्वी सिंहभूम, 11 सितंबर। बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण, अनुसंधान कार्य की सुगमता और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बुधवार देर रात व्यापक स्तर पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया। इस आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों और पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर भेजा गया है।

जारी आदेश के अनुसार —

  • बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर को अंचल निरीक्षक, मुसाबनी नियुक्त किया गया है।

  • सोनारी थाना प्रभारी सरयू आनंद और गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार को साइबर अपराध थाना, जमशेदपुर भेजा गया है।

  • कदमा थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे को बिष्टुपुर थाना की कमान सौंपी गई है, जबकि बंधन भगत को कदमा थाना प्रभारी बनाया गया है।

  • पुलिस केन्द्र, गोलमुरी में पदस्थापित पवन कुमार को धालभूमगढ़ थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

  • कदमा थाना के अंकु कुमार को गालुडीह थाना प्रभारी और मानगो थाना के अभिषेक कुमार को बरसोल थाना प्रभारी बनाया गया है।

  • बिष्टुपुर थाना के कुमार सुमित यादव को गुड़ाबांदा थाना तथा एमजीएम थाना के पंचम तिग्गा को डुमरिया थाना प्रभारी का दायित्व दिया गया है।

  • साइबर अपराध थाना के प्रवेश चन्द्र सिन्हा को कदमा थाना प्रभारी तथा संजय सुमन को गोलमुरी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

  • हरिऔंध करमाली को मानगो यातायात थाना का प्रभारी बनाया गया है।

  • अंचल निरीक्षक, मुसाबनी संजय जनक मूर्ति को जुगसलाई यातायात थाना भेजा गया है।

  • डुमरिया थाना प्रभारी सुगना मुंडा को एमजीएम थाना तथा गुड़ाबांदा थाना प्रभारी राजीव कुमार-2 को पुलिस केन्द्र, गोलमुरी में पदस्थापित किया गया है।

  • धालभूमगढ़ थाना प्रभारी मो. अमीर हमजा को कदमा थाना और गालुडीह थाना प्रभारी कुमार इन्द्रेश को बिष्टुपुर थाना भेजा गया है।

  • बरसोल थाना प्रभारी बंधन कुमार को मानगो थाना में स्थानांतरित किया गया है।

  • जुगसलाई थाना की रूपा पाल को स्थानांतरित कर महिला थाना, घाटशिला-सह-एएचटीयू का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तुरंत अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। वहीं, परिचारी प्रवर-प्रथम, पुलिस केन्द्र गोलमुरी को आदेशित किया गया है कि उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराएं।