
ओंकार समाचार
कोलकाता, 07 सितम्बर । कुंजलाल रावलवासिया फाउंडेशन की ओर से रविवार को कोलकाता के मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में देवराज रावलवासिया, श्रीमती शांति देवी एवं उनके पुत्र प्रदीप और मुकेश के सहयोग से 71 रोगियों के मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क कराए गए। ये ऑपरेशन डॉ. शिवराम माझी और सहायक डॉक्टर सौविक घोष ने किए।
इस अवसर पर मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी के कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद राम अग्रवाल, उपाध्यक्ष विष्णु दास मित्तल, संयुक्त अर्थ मंत्री अशोक पुराहित, विभागीय मंत्री दीपा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, प्रदीप शर्मा एवं कैंप कोऑर्डिनेटर अजय दिवाकर उपस्थित रहे। वहीं ट्रस्ट की ओर से ट्रस्टी देवराज रावलवासिया, शांति देवी और उनके सुपुत्र प्रदीप, अनिता रावलवासिया भी मौके पर मौजूद थे।


















