ओंकार समाचार
कोलकाता, 11 जुलाई। कोलकाता की प्रतिष्ठित सामाजिक एवं चिकित्सा संस्था मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी में शनिवार, 11 जुलाई प्रातः 11 बजे एक समारोह में विभिन्न आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं एवं अस्पताल के नवीनीकरण कार्यों का उद्घाटन किया गया।
समारोह के दौरान अस्पताल में अत्याधुनिक सोनोग्राफी एवं इकोकार्डियोग्राफी मशीन का लोकार्पण किया गया। यह मशीन विश्वेश्वर लाल–सावित्री देवी बंसल चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से स्थापित की गई है। इस अवसर पर ट्रस्टी सुरेश बंसल एवं मुकेश बंसल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन का भी उद्घाटन किया गया । यह मशीन स्वर्गीय महादेव प्रसाद एवं रामकली देवी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में निर्मल कुमार अग्रवाल एवं उनके भाइयों द्वारा भेंट की गई है।

इसके अतिरिक्त ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट, कोलकाता के सहयोग से अस्पताल भवन की मरम्मत एवं रंग-रोगन, ट्रांसफॉर्मर पैनल के आधुनिकीकरण तथा दो गलियों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। यह परियोजना प्रह्लाद राय–निर्मला गोयनका के सौजन्य से पूर्ण की गई है।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी के मानद अध्यक्ष गोविन्द राम अग्रवाल ने की। इस कार्यक्रम में मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी के उपाध्यक्ष विष्णुदास मित्तल, मानद सचिव प्रहलाद राय गोयनका, संयुक्त अर्थमंत्री अशोक पुरोहित, विभागीय मंत्री संगीता अग्रवाल, सरोज भट्टर, दीपा अग्रवाल, मुकेश मेहरा, संदीप बजाज, हेमचन्द अग्रवाल, शिवानी राय उपस्थित रहे।
ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने हॉस्पिटल का अवलोकन किया एवं मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी के कार्यो की प्रशंसा की एवं भविष्य में सोसाइटी के कार्यो में सहयोग करने की बात कही।
