barish

कोलकाता, 05 अगस्त । पश्चिम बंगाल में बुधवार को मौसम मुख्य रूप से बादलों से ढका रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा में नमी 83 से 85 प्रतिशत रहने के कारण लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ सकता है।

दक्षिण बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पुरुलिया, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, नदिया, मुर्शिदाबाद तथा कालिम्पोंग को छोड़कर उत्तर बंगाल के मैदानी जिलों में दिन के दौरान बादल छाए रहने और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर तथा मालदा में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर अपेक्षाकृत अधिक बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। किसानों को भी मौसम को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है।