c

रांची, 10 अप्रैल । 1.50 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने के मामले से संबंधित आरोप में अपर न्यायायुक्त शैलेन्द्र कुमार की अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है। अदालत 15 अप्रैल को अपना आदेश सुनाएगा। दरअसल यह मामला 24 अगस्त 2022 का है।

मामले में पिस्का नगड़ी निवासी वसीम अंसारी आरोपित है। नगड़ी थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी मादक पदार्थ की खरीद बिक्री कर रहे हैं। मामले के सत्यापन के बाद पुलिस नगड़ी जिला परिषद के पास पहुंची तो पुलिस को देखकर वसीम अंसारी भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ा गया। उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 1.50 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था।