पाकुड़, 1 मई। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देशानुसार शुक्रवार 01 मई को जिले के वृद्धाश्रम सोनाजोड़ी में निवास कर रहे सभी बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल टीम द्वारा वृद्धजनों के स्वास्थ्य की गहन जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।
स्वास्थ्य जांच के दौरान सभी लाभार्थियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण जैसे ब्लड प्रेशर, शुगर, शरीर का तापमान एवं अन्य आवश्यक जांच की गई। चिकित्सकों ने प्रत्येक बुजुर्ग की स्वास्थ्य स्थिति का मूल्यांकन कर आवश्यक सुझाव दिए तथा नियमित स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता पर बल दिया।जांच के उपरांत मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुरूप आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
साथ ही टीम ने बुजुर्गों को संतुलित आहार लेने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा नियमित दिनचर्या अपनाने के संबंध में भी जागरूक किया गया।उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी देखभाल तथा स्वास्थ्य सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। वृद्धाश्रम में निवास कर रहे सभी बुजुर्गों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
