गाला अवार्ड समारोह

रांची, 9 अगस्‍त। फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी, रांची की ओर से रविवार को हज हाउस में सम्मान समारोह, छात्रवृत्ति वितरण सह कैरियर काउंसलिेग कार्यक्रम के तहत ‘गाला अवार्ड समारोह-2026’ का आयोजन किया गया। समारोह में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 500 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि झारखंड सरकार में कल्याण विभाग मंत्री हफीजुल हसन ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई और अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया।
विशेष अतिथि उर्दू कवि एवं बालिका शिक्षा के प्रबल समर्थक डॉ.नवाज देवबंदी, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम, विधायक एम.टी. राजा, नौशाद आलम डीआईजी, विशेष शाखा, रांची ने भी विद्यार्थियों को सम्मानित और संबोधित किया।
समारोह में डॉ. माजिद आलम, शल्य चिकित्सक, डॉ. शम्सुन नहर, प्राचार्य, जे.एन. कॉलेज,धुर्वा, गुलाम समदानी, संयुक्त सचिव, झारखंड राज्य हज समिति, डॉ. आरिफ हबीब, संयुक्त निदेशक, हाइदर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, पिथोरिया, रांची समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह में समाज सेवी लुत्फल हक ने मेधावी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित किया।आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की मेधावी बच्ची को लैपटॉप देते हुए उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल दौर में शिक्षा और तकनीक एक-दूसरे से जुड़ चुके हैं। आर्थिक अभाव के कारण किसी प्रतिभावान बच्चे का सपना अधूरा नहीं रहना चाहिए।उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। कहा कि किसी बच्चे को सही समय पर सही संसाधन मिल जाए तो उसकी प्रतिभा को नई उड़ान मिल सकती है।
सम्मान के साथ करियर की राह भी दिखाई
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई, करियर चयन और बेहतर भविष्य को लेकर मार्गदर्शन भी दिया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति निरंतर समर्पण बनाए रखने की अपील की।