shav

बीरभूम, 01 सितंबर । जिले के रामपुरहाट में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रिश्ते की भतीजी बृष्टि मुखर्जी (28) की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कुसुम्बा गांव स्थित घर की दूसरी मंजिल के एक कमरे से फंदे पर लटका हुआ बरामद किया गया।

बृष्टि, ममता बनर्जी के ममेरे भाई नीहार मुखर्जी की बेटी थीं। मंगलवार को घर की दूसरी मंजिल के कमरे से उनका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बृष्टि पर प्राथमिक विद्यालय में अवैध तरीके से नौकरी पाने का आरोप लगा था। करीब एक वर्ष पहले उन्होंने अपनी नौकरी गंवा दी थी। इसके अलावा उनके पति के साथ विवाह-विच्छेद का मामला भी चल रहा था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।