सिलीगुड़ी, 24 सितंबर। शिशु शिक्षा केंद्र (एसएसके) और माध्यमिक शिक्षा केंद्र (एमएसके) की शिक्षिकाओं का लंबे समय से वेतन बकाया होने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को सिलीगुड़ी महकमा परिषद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया। समय पर वेतन नहीं मिलने से नाराज बड़ी संख्या में शिक्षिकाएं महकमा परिषद के सामने धरने और प्रदर्शन में शामिल हुईं।
प्रदर्शनकारी शिक्षिकाओं का आरोप है कि जुलाई महीने से उनका वेतन बंद है। इस संबंध में पहले भी महकमा परिषद को जानकारी दी गई थी। उस समय एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया था, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
शिक्षिकाओं ने यह भी आरोप लगाया कि गुरुवार को समस्या बताने पहुंचने पर संबंधित अधिकारी ने उनके साथ दुर्व्यवहार और सम्मानजनक व्यवहार किया। इससे नाराज शिक्षिकाओं ने महकमा परिषद के बाहर काफी देर तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शिक्षिकाओं ने जल्द से जल्द बकाया वेतन का भुगतान करने और समस्या का समाधान करने की मांग की है।
