______005

कोलकाता, 26 नवंबर। महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनी संरक्षणों और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जागरूक करने के उद्देश्‍य से ईस्टर्न रेलवे मुख्यालय फेयरली प्लेस 28 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे से एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। यह सेमिनार महिलाओं के खिलाफ हिंसा खत्म करने के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर पूर्वी रेलवे मेन्स कांग्रेस  के विमेंस फ़ोरम की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकारों, उनके लिए उपलब्ध कानूनी सुविधाओं तथा सुरक्षा उपायों के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाना तथा भारतीय संविधान एवं सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित प्रावधानों की जानकारी देकर महिलाओं को सक्षम, सजग और आत्मविश्वासी है।

 

कार्यक्रम में इस बात पर भी विशेष बल दिया जाएगा कि महिलाएँ केवल अपने कार्यस्थल पर ही नहीं, बल्कि सामाजिक एवं घरेलू जीवन में भी अधिकारों के प्रति सतर्क और जागरूक रहें, तथा आवश्यकता पड़ने पर अपने सहयोगियों के साथ साहसपूर्वक खड़ी हो सकें।

‘ज्ञान चाकू से भी बढ़कर है’ शीर्षक से आयोजित होने वाला यह सेमिनार विमेंस फ़ोरम की सामाजिक ज़िम्मेदारियों का हिस्सा है। इस अवसर पर किसी भी प्रकार के राजनीतिक वक्तव्य नहीं दिए जाएंगे। कार्यक्रम एक प्रेरणादायी गेट-टुगेदर के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ पैनलिस्ट अपने बहुमूल्य विचार साझा करेंगे।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में सुश्री ज़रीना फ़िरदौसी, प्रिंसिपल चीफ़ पर्सनल ऑफिसर, ईस्टर्न रेलवे, कोलकाता चेयरपर्सन के रूप में शामिल होंगी।