अजमेर में मोबइल चोर गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार

जयपुर 27 अक्टूबर । राजस्थान में अजमेर की दरगाह थाना पुलिस ने आज मोबाईल चोर गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया ।

अजमेर दरगाह थानाप्रभारी जगदीश मीणा ने बताया कि ये लोग दरगाह क्षेत्र अथवा दरगाह परिसर में जायरीनों की जेबों से मोबाइल पार कर लेते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों से 50 से ज्यादा कीमती मोबाइल बरामद किए गएहै , जिनका बाजार मूल्य करीब 15.50 लाख रूपये आंका गया है ।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य साथियों की तलाश में जुटी है । उन्होंने बताया कि जल्द ही मोबाइल मालिक को मोबाइल लौटाने की कार्यवाही भी अमल में लाई जायेगी ।