कोलकाता, 23 सितंबर । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देश के विभिन्न हिस्सों में एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता समेत कुल 17 ठिकानों पर मैराथन छापेमारी की है। इस उच्च-स्तरीय जांच के सिलसिले में बुधवार सुबह कोलकाता में ईडी के अधिकारियों ने एक प्रमुख व्यापारी के घर पर अचानक धावा बोल दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, अलीपुर स्थित एक व्यवसायी के आवास पर ईडी की टीम गहन तलाशी और दस्तावेजों की जांच कर रही है। इसी मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए कोलकाता के बालीगंज इलाके में भी एक अन्य ठिकाने पर समानांतर छापेमारी अभियान जारी है। जांच एजेंसी संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से इन परिसरों को खंगाल रही है।
सूत्रों ने बताया है कि यह मामला करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार से संबंधित है। फिलहाल ईडी ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर बयान जारी तो नहीं किया है लेकिन बताया गया है कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों के साथ सेंट्रल फोर्स के जवान भी मौजूद हैं। खबर लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी थी। ————–
