west bengal

हुगली, 09 अक्टूबर । बर्धमान रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) श्रीहरि पांडे ने शुक्रवार को हुगली जिले के बांसबेरिया स्थित सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ हुगली ग्रामीण पुलिस के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुंवर भूषण सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शांतनु झा भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर सर्किल इंस्पेक्टर राज किरण मुखर्जी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान डीएसपी अभिजीत सिन्हा महापात्र, मगरा थाने के प्रभारी सुमन बोगी, पांडुआ थाने के प्रभारी नजरुल इस्लाम, बलागढ़ थाने के प्रभारी प्रीतम सिंह सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी श्रीहरि पांडे ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने उनके कार्यों की समीक्षा करते हुए बेहतर पुलिसिंग और कार्यप्रणाली को लेकर आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए।

इस निरीक्षण को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली की समीक्षा और अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने की प्रक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।