durga puja

पश्चिमी सिंहभूम, 15 सितंबर। आगामी दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन को लेकर सोमवार को नगर परिषद के सभा कक्ष में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी, जिला और पुलिस प्रशासन, नगर परिषद, पेयजल और विद्युत विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष त्रिशानु राय ने शहर में सक्रिय डेंडराईट गैंग के दहशत को लेकर कहा गया कि गैंग के कारण इलाके में चोरी-छिनतई की घटनाएं बढ़ गई हैं। भीड़भाड़ वाले अवसर पर इन पर नियंत्रण अति आवश्यक है।

वहीं अन्य पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने बिजली, पानी, सड़क और स्वच्छता जैसी समस्याओं को विस्तार से रखा और त्योहार के दौरान विशेष व्यवस्था की मांग की।

सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि समय पर समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी, अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार, नगर परिषद प्रशासक संतोषी मुर्मू, थाना प्रभारी तरुण कुमार, चंद्रशेखर, समिति के संरक्षक राजीव नयनम, मधुसूदन अग्रवाल, विजय राज यादव, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, महासचिव आनंद प्रियदर्शी, संयुक्त सचिव आशीष सिन्हा, बुल्लू दास, कोषाध्यक्ष नवल किशोर डे, सह-कोषाध्यक्ष विनेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।