k

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर । जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान सोमवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान को कथित तौर पर किसी धारदार चीज से घोंपकर घायल करने के मामले पर दिल्ली पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार एक सीआईएसएफ कर्मी पर किसी नुकीली या धारदार वस्तु से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली पुलिस ने सार्वजनिक शांति भंग करने, निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने और ड्यूटी पर तैनात लोकसेवकों पर जानलेवा हमले तथा बाधा पहुंचाने के आरोपों के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी), एनएसयूआई और अन्य विपक्षी संगठनों के नेतृत्व में पिछले तीन दिनों से संगठन मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।