पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव

कोलकाता/ जलपाईगुड़ी, 23 दिसंबर।  जिले के राजगंज ब्लॉक के आमबाड़ी संलग्न करतोया नदी के किनारे  पेड़ से एक व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। मृतक का नाम सुभाष सरकार है। वह आमबाड़ी के कमारभिटा इलाके का रहने वाले थे। मृतक टोटो चालक था।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार को  स्थानीय लोगों ने करतोया नदी के किनारे एक व्यक्ति का फंदे से लटकता शव देखा। इसकी सुचना आमबाड़ी चौकी की पुलिस को दी। सुचना मिलते ही आमबाड़ी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। आमबाड़ी चौकी की पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।