रांची, 4 जून। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) रांची की ओर से 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत तमाड़ के रायडीह गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पीएलवी मानव कुमार ने शिशु योजना की जानकारी देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य अनाथ एवं संकटग्रस्त बच्चों को कानूनी, सामाजिक और आर्थिक सहायता प्रदान करना है। वहीं पीएलवी सोनामनी देवी ने डॉन योजना के तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान बाल विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी, पेंशन योजनाओं और आगामी 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों के बीच पंपलेट और लीफलेट का वितरण किया गया।
