बोकारो सिविल सर्जन

बोकारो , 2 सितंबर । राज्य में बढ़ते स्वाइन फ्लू, रैट फीवर सहित अन्य वायरल बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग जांच सुविधाओं को मजबूत करने में लगा हुआ है।  इसी कड़ी में बोकारो जिले को जल्द आरटी-पीसीआर लैब की सौगात मिलने वाली है।

कोरोना काल के दौरान पैन आईआईटियन एसोसिएशन के प्रज्ञा फाउंडेशन द्वारा स्थापित वायरोलॉजी लैब को अब स्वास्थ्य विभाग, बोकारो ने अपने अधीन ले लिया है। इस लैब में कई तरह के वायरस से संबंधित जांच की सुविधा बोकारो में ही उपलब्ध हो सकेगी। इसमें एचआईवी/एड्स से संबंधित जांच की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिसके लिए फिलहाल सैंपल या जांच बाहर भेजने पड़ते हैं।

सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि लैब के संचालन के लिए लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति की जा चुकी है, जबकि अन्य विशेषज्ञों की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव आगे भेजा गया है।