पलामू, 30 सितंबर। डंडिला गांव का 25 वर्षीय मुकेश कुमार सोमवार शाम सड़क हादसे का शिकार हो गया। जपला स्थित खादी भंडार चमेली भवन के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुकेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने तुरंत उसे हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान ही उसे मृत घोषित कर दिया।
