जलधारा

कोलकाता, 16 जून। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय प्रकल्प अमृत जलधारा” के अंतर्गत वर्ष 2026 की प्रथम जलधारा (शीतल पेयजल सेवा) का शुभारंभ मंगलवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया।

इस जल धारा ( वाटर कूलर ) की स्‍थपना गंगा मिशन के सौजन्‍य एवं  ओंकार चैरिटेबल  ट्रस्ट के सहयोग से की गई है। जनसेवा को समर्पित इस अभियान का शुभारंभ गंगा मिशन के राष्‍ट्रीय महासचिव प्रहलाद राय गोयनका,  मनोज काबरा एवं मोतीलाल मीमानी ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती गर्मी के मौसम में आमजन को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है। “अमृत जलधारा” परियोजना इसी उद्देश्य को लेकर संचालित की जा रही है, जिससे राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके।

आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सम्मानित अतिथियों, समाजबंधुओं, मंच पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, सहभागिता और उत्साह से यह सेवा अभियान सफलतापूर्वक प्रारंभ हो सका है।

आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि “अमृत जलधारा” अभियान आमजन को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा समाजसेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी पहल साबित होगा।